बैतूल में हादसा…:ट्राले ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की कार समेत 3 वाहनों को मारी टक्कर, ASI की पत्नी की मौत

भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे-46 पर बरेठा घाट में रविवार को तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क किनारे खड़ी तीन कारों और एक बाइक को टक्कर मार दी। इनमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बेटे वरद खंडेलवाल की कार भी शामिल थी। हादसे में बाइक सवार एएसआई की पत्नी सुनीता भलावी की मौत हो गई, जबकि एएसआई चिमनलाल भलावी समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय वरद खंडेलवाल कार में मौजूद नहीं थे। वे पहले ही दूसरी कार से भोपाल रवाना हो चुके थे। ड्राइवर खाली कार लेकर उन्हें लेने जा रहा था। एयरबैग खुलने से ड्राइवर को चोट नहीं आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *