AAP नेता आतिशी के VIDEO पर पंजाब में बवाल:विपक्षी बोले- सिख गुरु का अपमान किया; दिल्ली MLA बोलीं- ‘कुत्तों का सम्मान करो’ कहा था

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक व पूर्व CM आतिशी मार्लेना के बयान पर पंजाब में घमासान मच गया है। भाजपा और अकाली दल ने कहा कि आतिशी ने सिख गुरुओं का अपमान किया है। विपक्षी दलों का दावा है कि आतिशी ने बहस के दौरान कहा- कुत्तों का सम्मान करो, गुरुओं का सम्मान करो। हालांकि आतिशी ने यह किस मामले में बोला, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। विरोधियों के इस दावे पर आतिशी ने भी पलटवार किया है। आतिशी ने कहा कि मैंने लावारिस कुत्तों की बात की, BJP ने इसे सिख गुरुओं से जोड़ दिया। आतिशी की सफाई के बहाने पंजाब CM भगवंत मान ने भी पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा पंजाब व सिख विरोधी रही है। इसी वजह से वह आतिशी का बयान तोड़-मरोड़ कर दिखा रही। आतिशी के वीडियो पर किस पार्टी ने क्या कहा… भाजपा बोली- सिख भावनाओं से नफरत का खुला सबूत
भाजपा ने आतिशी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भाजपा की सिख गुरु साहिबान के प्रति अपार श्रद्धा है। इसी श्रद्धा के तहत भाजपा सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और शहीदी दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाती आई है, परंतु विपक्षी दलों को यह बात बर्दाश्त नहीं है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने दिल्ली विधानसभा में सिख गुरु साहिबानों के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी उनकी सिख भावनाओं के प्रति नफरत का खुला सबूत है। सुखबीर बादल ने कहा-आतिशी पर केस दर्ज हो
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने दिल्ली विधानसभा में हमारे महान गुरु साहिबान के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है, उसने संपूर्ण सिख कौम की भावनाओं को गहरी ठेस और पीड़ा पहुंचाई है। यह आम आदमी पार्टी, इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल और उनके कठपुतली मुख्यमंत्री भगवंत मान की सिख विरोधी मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण है। परगट सिंह बोले-आतिशी की टिप्पणी सिखों पर हमला
पंजाब कांग्रेस नेता व विधायक परगट सिंह ने लिखा- दिल्ली विधानसभा के अंदर विपक्ष की नेता आतिशी ने सिख गुरु साहिबान के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है। ये टिप्पणी हमारी धार्मिक भावनाओं पर सीधा और अस्वीकार्य हमला है। यह बहुत हैरानीजनक है कि आम आदमी पार्टी के नेता यह समझते हैं कि वे विधानसभा के अंदर हमारे गुरु साहिबान का अपमान करके बच सकते हैं। CM मान बोले- भाजपा हमेशा से पंजाब-सिख विरोधी
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा पंजाब और सिख विरोधी रही है। आज फिर उसका पंजाब और सिख विरोधी चेहरा सामने आया है, जब उन्होंने आतिशी जी के वीडियो में, जो लफ्ज उन्होंने बोले ही नहीं थे और उसमें गुरु साहिब का नाम जोड़कर गुरु साहिब का अपमान किया। आतिशी की सफाई-मैंने लावारिस कुत्तों पर बात की, भाजपा ने सिख गुरुओं का नाम जोड़ा वीडियो वायरल होने के बाद आतिशी ने स्पष्ट करते हुए कहा- BJP सिख समाज और गुरुओं से नफरत करती है, और आज भी इन्होंने गुरुओं का अपमान करते हुए एक घिनौनी हरकत की है। बीजेपी ने गुरु तेग बहादुर जी के नाम को गलत तरीक़ से इस्तेमाल किया और गुरु साहब का अपमान किया।उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमे गुरु साहब के बारे में दो झूठ कहे हैं… झूठ नंबर 1: यह वीडियो गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी के 350 साल की चर्चा समाप्त होने के बाद का है, जब LG के अभिभाषण पर चर्चा शुरू थी। झूठ नंबर 2: वीडियो में मैंने BJP के प्रदूषण की चर्चा से बचने और उनके विधान सभा में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हुए प्रोटेस्ट के बारे में कहा है “तो आप कराइये ना चर्चा, क्यों सुबह से भाग रहें हैं? कह रहें हैं, कुत्तों का सम्मान करो! कुत्तों का सम्मान करो! अध्यक्ष महोदय इस पर आप चर्चा कराइए।”BJP ने झूठा सब-टाइटल लगा कर गुरु तेग बहादुर जी का नाम उसमें डाला। BJP को सिखों से ऐसी क्या नफरत कि वो गुरु तेग बहादुर जी का नाम झूठे तरीक़ से घसीट रहे हैं? आतिशी ने सोशल मीडिया पर BJP की पोस्ट को फेक बताया…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *