अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासभा के बैनर तले हजारों की संख्या में कर्मचारी अल्बर्ट हॉल पर एकत्रित हुए है। यह महारैली के रूप में सिविल लाइंस फाटक तक कूच करेंगे। पदोन्नति, पुरानी पेंशन योजना बहाल रखने, संविदा कर्मी और ठेका कर्मियों को नियमित करने, स्थानांतरण स्थानांतरण नीति लागू करने और निजीकरण रोकने सहित अन्य मांगों को लेकर बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटे हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने बताया कि सरकार 2 साल से संवाद का अभाव रहा है। बजट घोषणा को लेकर हर तबके से सुझाव लिए जा र हैं लेकिन कर्मचारियों को सुनने के लिए सरकार के पास में 40 सेकंड है।


