राजसमंद में विराट हिन्दू सम्मेलन 26 जनवरी को:दानी चबूतरा सदर बाजार में सम्मेलन कार्यालय शुरू, प्रचार रणनीति पर चर्चा

राजसमंद की प्रताप बस्ती में 26 जनवरी को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सदर बाजार स्थित दानी चबूतरा में सम्मेलन कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यालय शुरू होने के साथ ही आयोजन की रूपरेखा, समन्वय और प्रचार को लेकर चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि विराट हिन्दू सम्मेलन 26 जनवरी को महात्मा गांधी राजकीय स्कूल, महाराणा प्रताप बस्ती, राजनगर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों और विभिन्न जिम्मेदारियों के समन्वय के उद्देश्य से कार्यालय शुरू किया गया है। संत बिहारीदास महाराज ने किया शुभारंभ कार्यालय शुभारंभ के दौरान संत बिहारीदास महाराज ने मौली खोलकर श्रीराम की तस्वीर का पूजन किया। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। बड़ी संख्या में धर्मावलंबी रहे मौजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों ने भाग लिया और सम्मेलन को लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। मौजूद लोगों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रचार-प्रसार की बनाई गई रणनीति कार्यालय शुभारंभ के दौरान सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। प्रचार के लिए कलश यात्रा, शोभा यात्रा और आकर्षक झांकियों के आयोजन की रूपरेखा भी तय की गई। आयोजकों की भागीदारी की अपील आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से 26 जनवरी को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में भाग लेने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *