डीग में पिकअप ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर:युवक गंभीर घायल, ड्राइवर हो गया फरार

डीग में रविवार देर शाम नगर रोड स्थित सदर थाना के पास एक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान सुरेश पुत्र बन्शो के रूप में हुई है, जो अलवर जिले के खेड़ली स्थित भवनपुरा का निवासी है। सुरेश वर्तमान में डीग के नगर रोड पर किराए के कमरे में रहता है और नगर परिषद डीग में जेसीबी ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम सुरेश अपनी बाइक से शहर से अपने कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से सुरेश को तुरंत राजकीय अस्पताल डीग में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर आरबीएम अस्पताल भरतपुर रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश को बाद में अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल के पड़ोसी सौरभ व्यास ने इस बात की पुष्टि की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *