चर्च निर्माण पर हुआ विवाद प्रशासन ने किया हस्तक्षेप

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर कोरिया जिले के नरकेली गांव के कहरापारा में चर्च निर्माण को लेकर विवाद शुरू हो गया। रविवार को ग्रामीणों को सूचना मिली कि बिना अनुमति चर्च का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण के लिए केवल आवास निर्माण की अनुमति दी गई थी, लेकिन उक्त स्थान पर चर्च का निर्माण किया जा रहा है। स्थिति गर्म होने पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद को शांत करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया। ग्राम पंचायत ने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति को केवल आवास निर्माण की अनुमति थी, चर्च निर्माण की नहीं। तहसील प्रशासन ने दोनों पक्षों की बातें सुनने और दस्तावेजों की जांच के बाद ही कोई निर्णय लेने का आश्वासन दिया। सोमवार को दोनों पक्षों को तहसील न्यायालय में अपने-अपने दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है। थाना प्रभारी बिपिन लकड़ा ने बताया कि गहमागहमी के बीच प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाया और निर्माण कार्य को फिलहाल रोका गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद तय किया जाएगा कि मौके पर क्या निर्माण करने की अनुमति थी। प्रशासन ने ग्रामीणों से संयम बनाए रखने और विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *