मजदूरों के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेसियों ने किया व्रत

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शहर और जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत महावीर चौक में एक दिवसीय उपवास एवं शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चला। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा मनरेगा योजना को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ सशक्त विरोध दर्ज कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं, गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ कर मजदूरों से उनके रोजगार के अधिकार को छीना जा रहा है। जिसे कांग्रेस किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी। मनरेगा प्रभारी दीपक दुबे ने कहा योजना के बजट में कटौती और प्रक्रियाओं को जटिल बनाना सीधे तौर पर मजदूर विरोधी कदम है। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कांग्रेस की मांग स्पष्ट है, मनरेगा के मूल स्वरूप को बरकरार रखा जाए। जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कांग्रेस हमेशा मजदूरों, किसानों और वंचित वर्गों के साथ खड़ी रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *