अशोकनगर में युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार:छात्रों ने पूरे उत्साह से किया योग, जनप्रतिनिधि और अफसरों भी हुए शामिल

अशोकनगर के स्वामी विवेकानंद स्कूल में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर आदित्य सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में कलेक्टर आदित्य सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने पंक्तिबद्ध होकर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। जिलेभर के स्कूलों में भी हुआ आयोजन युवा दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न शासकीय और अशासकीय स्कूलों में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही स्कूल परिसरों में छात्र और शिक्षक योग अभ्यास में जुटे रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वामी विवेकानंद के जीवन और आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की। योग से स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश योग प्रशिक्षकों और योगा टीम ने सूर्य नमस्कार और योग के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। कार्यक्रम में बताया गया कि भारतीय धर्म और दर्शन में योग का विशेष महत्व है। वैदिक, जैन और बौद्ध दर्शनों में योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का माध्यम माना गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *