राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार:आगर मालवा थाना ग्राउंड में स्कूली बच्चों और अधिकारियों ने किया योग

आगर मालवा में युवा दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के थाना ग्राउंड पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों, शासकीय कर्मचारियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से हुआ। इसके बाद स्वामी विवेकानंद की प्रेरक वाणी और मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित किया गया। संदेश के उपरांत उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह और एसडीएम मिलिंद ढोके सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। सूर्य नमस्कार से शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त सूर्य नमस्कार को योग का एक संपूर्ण अभ्यास माना जाता है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर लचीला और मजबूत बनता है, रक्त संचार बेहतर होता है और मानसिक तनाव कम होता है। यह शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने के साथ-साथ एकाग्रता, आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करने में सहायक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाने का संदेश देना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *