जामताड़ा में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव:भाई बोला-भांजी ने बताया कि दादी ने मां को फंदे से लटकाया है, पति रहता है मुंबई में

जामताड़ा में सोमवार को एक विवाहिता का उसके ससुराल में फंदे से लटका शव मिला। मायके पक्ष ने मृतका के पति और सास पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के अमजोरा मंडल टोला की है। दादी के साथ पिता के मामा भी शामिल थे मृतका की पहचान पूनम कुमारी के रूप में की गई है। मृतका के भाई ललन मंडल के अनुसार, जब वो बहन के ससुराल पहुंचा और भांजी से बात की तो उसने बताया कि उसकी दादी उपाशी देवी ने मां को फंदे से लटका कर गई है। दादी के साथ पिता के मामा भी शामिल थे। पूनम कुमारी अपनी सास और तीन छोटे बच्चों के साथ यहां रहती थी। पति टुनटुन मंडल मुंबई में रहकर काम करते हैं। पूनम की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने मृतका के मायके वालों को दिया। आरोपी सास फिलहाल फरार है। दहेज प्रताड़ना को लेकर अक्सर होता था विवाद मृतका का मायके गिरिडीह जिले के बेजनाथपुर में है। पूनम के भाई ललन मंडल ने अपनी बहन की सास उपाशी देवी और पति टुनटुन मंडल के मामा पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि परिवार में दहेज प्रताड़ना और सामान की मांग को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना की पुलिस, एसआई साकेत प्रताप सिंह के नेतृत्व में दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *