सतना में NSUI कार्यकर्ताओं का सिविल लाइन चौक पर प्रदर्शन:वाराणसी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पर लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी

कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सतना के सिविल लाइन चौक पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया गया। गांधी प्रतिमा के सामने एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार और वहां के पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सभी कार्यकर्ता अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधे हुए थे। प्रदर्शन को देखते हुए सिविल लाइन थाने का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राहुल सोनी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सरकार के अधीन होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने वालों पर पुलिस की बर्बरता का हर तरह से विरोध किया जाएगा। यह मामला रविवार को वाराणसी में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी पर हुए लाठीचार्ज से संबंधित है। वरुण चौधरी मनरेगा से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बनारस पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने का प्रयास किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुई इस लाठीचार्ज की घटना का विरोध प्रदेश भर में एनएसयूआई कार्यकर्ता जगह-जगह कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *