अनूपपुर में बूचड़खाना ले जाई जा रहीं तीन भैंसें जब्त:सरई पुलिस ने वाहन जब्त कर दो आरोपी पकड़े; एक मौके से भागा

अनूपपुर जिले में पशु तस्करी का मामला सामने आया है। सरई पुलिस चौकी ने सोमवार को एक मालवाहक वाहन से बूचड़खाने ले जाई जा रही तीन भैंसों को बरामद किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता कानून के तहत केस दर्ज किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई सरई चौकी प्रभारी मंगला दुबे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि करपा की ओर से एक मालवाहक वाहन में भैंसों को काले रंग की पन्नी से ढककर उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन का इंतजार किया। वाहन रोकते ही एक आरोपी भागा करीब ढाई घंटे बाद मालवाहक वाहन करपा की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस ने जैसे ही वाहन को रोकने की कोशिश की, वैसे ही एक व्यक्ति वाहन से कूदकर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने वाहन में मौजूद दो लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया। दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम कपूरचंद्र यादव (30 वर्ष), निवासी पोंगरी, सोहागपुर, शहडोल और रामकुशल रैदास (50 वर्ष), निवासी भुरसी, गोहपारु, शहडोल बताए गए हैं। फरार आरोपी की पहचान कमलेश चौधरी, निवासी खामा के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कागजात नहीं दिखा सके आरोपी पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मालवाहक वाहन अकबर खान, निवासी खामा का है और उसी के कहने पर भैंसों को लोड किया गया था। जब पुलिस ने पशुओं के परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कोई भी वैध कागज पेश नहीं कर सके। वाहन और भैंसें जब्त पुलिस ने पशु परिवहन नियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही वाहन मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने करीब 6 लाख रुपए का वाहन और 1 लाख रुपए की तीन भैंसें जब्त की हैं। भैंसों को सुरक्षित सौंपा जिले में काजी हाउस न होने के कारण जब्त की गई भैंसों को बाल करण ढोलिया की देखरेख में सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *