सिंगरौली के गनियारी में ओवरलोड रेत डंपर जब्त:खनिज विभाग की कार्रवाई; सड़कों को पहुंच रहा नुकसान

सिंगरौली जिले में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सोमवार को खनिज विभाग की टीम ने गनियारी क्षेत्र में जांच के दौरान एक ओवरलोड रेत डंपर जब्त किया। जांच में पाया गया कि डंपर में अभिवहन पास में दर्ज मात्रा से कहीं अधिक रेत का परिवहन किया जा रहा था। सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में डंपर को मौके पर ही रोका गया और उसे पुलिस थाना कोतवाली बैढ़न में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शहरी और ग्रामीण सड़कें हो रही क्षतिग्रस्त खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन और ओवरलोड परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा, “जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ओवरलोड वाहनों से न केवल राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को भी भारी क्षति पहुंच रही है।” लगातार ओवरलोड डंपरों और ट्रकों के संचालन से जिले की सड़कों की हालत खराब होती जा रही है। कई ग्रामीण मार्गों पर गड्ढे बन चुके हैं, जिससे आवागमन में परेशानी बढ़ रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में जांच अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *