गुमला में खड़े ऑटो से टकराई बाइक, युवक की मौत:गोवा से दो माह पहले लौटा था गांव, हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल

गुमला जिले में सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक रवि खड़िया की मौत हो गई। यह घटना बसिया प्रखंड के महाराजगंज के पास हुई, जहां उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ऑटो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार का एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पालकोट प्रखंड के मुरुमकेला बघिमा निवासी रवि खड़िया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रवि गोवा में मजदूरी करता था मृतक के भाई कुलदीप खड़िया ने बताया कि रवि गोवा में मजदूरी करता था और करीब दो महीने पहले गांव आया था। वह अपने एक दोस्त को सिसई छोड़ने जा रहा था। दोनों युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। महाराजगंज बसिया प्रखंड के समीप सड़क किनारे खड़े एक खराब ऑटो को उनकी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि खड़िया को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसिया में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद बसिया पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने ले आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *