दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम बेहतर करने के लिए DEO ऑफिस ने नया प्रयोग शुरू किया है। इसके तहत केवल रायपुर जिला के स्कूलों के लिए विषयवार प्रश्न बैंक तैयार किए गए हैं, जिन्हें जल्द ही विद्यालयों में वितरित किया जाएगा। प्रश्न बैंक के जरिए टीचर्स, स्टूडेंट्स को बेहतर तैयारी करा पाएंगे। दरअसल, दिसंबर में हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो चुके हैं। जो ठीक-ठाक रहा है। 10वीं में सिर्फ 22% स्टूडेंट ही फेल हुए हैं, वहीं 12वीं में 33% स्टूडेंट फेल रहे। दोनों कक्षाओं में केवल 3-3 स्कूल ऐसे रहे, जहां 100% रिजल्ट रहा है। स्कूलों के लिए जल्द जारी होंगे निर्देश समीक्षा के बाद अलग-अलग स्कूलों के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। एक्स्ट्रा क्लास भी ली जाएगी जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर हिमांशु भारतीय ने बताया कि सुधार के लिए आवश्यकता पड़ने पर स्कूलों में एक्स्ट्रा क्लास भी ली जाएंगी। यह पहल शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत से चल रहे मिशन उत्कर्ष का हिस्सा है। वार्षिक परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हमारा उद्देश्य है। प्रश्न बैंक तैयार करने में विषय विशेषज्ञों की सहायता ली गई है, ताकि तैयारी परीक्षा पैटर्न के अनुरूप और प्रभावी हो। अति-लघु और लघु-उत्तरीय सवालों पर फोकस अब तक के ऑब्जर्वेशन में ये सामने आया है कि स्टूडेंट नार्मली कम अंक वाले प्रश्नों के उत्तर ज्यादा शब्दों में लिख देते हैं। इसे सुधारने के लिए –


