दौसा जिले में कड़ाके की ठंड के असर के चलते जिले में संचालित राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में प्री-प्राईमरी क्लास से कक्षा 5 तक के स्टूडेंट्स का 13 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है। यहां भीषण ठंड के चलते प्राईमरी से कक्षा 8 तक के स्टूडेंट्स की 6 जनवरी से 12 जनवरी तक लगातार छुट्टी चल रही हैं। अब 5वीं क्लास तक छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में क्लास 6 से ऊपर की कक्षाओं के बच्चों को स्कूल जाना होगा। सीडीईओ ने आदेश की पालना सुनिश्चित करने के लिए सभी सीबीईओ, पीईईओ और यूसीईईओ को निर्देश दिए हैं। इस दौरान शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक विद्यालय स्टाफ यथावत विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य सम्पादित करेंगे। बता दें कि जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो गया है। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है।


