शराबी चढ़ा पानी की टंकी पर, जमकर किया हंगामा:चंबल परियोजना के इंचार्ज ने समझाइश कर उतारा, डेढ़ घंटे तक किया हंगामा

डीग जिले के सीकरी थाना इलाके में एक व्यक्ति शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब डेढ़ घंटे तक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर चंबल परियोजना के इंचार्ज मौके पर पहुंचे और उन्होंने समझाइश कर व्यक्ति को नीचे उतारा। डेढ़ घंटे शराबी ने किया हंगामा चंबल परियोजना के इंचार्ज वासुदेव शर्मा ने बताया कि व्यक्ति किशनपुरा गांव का रहने वाला है। जिसका नाम नन्नू राम है। आज वह शराब के नशे में करीब 2 बजकर 30 मिनट पर पानी की टंकी पर चढ़ गया। व्यक्ति ने टंकी से काफी हंगामा किया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जिसके बाद उन्होंने चंबल परियोजना के इंचार्ज को घटना की सूचना दी। चंबल परियोजना के इंचार्ज ने नीचे उतारा जिसके बाद चंबल परियोजना के इंचार्ज वासुदेव शर्मा मौके पर पहुंचे। वह नन्नू राम को टंकी से उतारने के लिए खुद टंकी पर चढ़े और समझाकर नीचे उतारा गया। पुलिस के पहुंचने से पहले नन्नू राम को टंकी से उतार लिया गया। जिसके बाद नन्नू राम के परिजन उसे घर ले गए। इनपुट- उमेश बंसल, सीकरी, डीग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *