मंडार पुलिस ने 10.331 किलो डोडा पोस्त किया जब्त:टोल प्लाजा के पास निजी ट्रेवल्स की बस से एक संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से 10.331 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ. शिवरान के अनुसार मंडार पुलिस टोल प्लाजा के पास एक निजी ट्रेवल्स की बस की जांच कर रही थी। इस दौरान चौधरी वास, ऑलरेडी, पुलिस थाना भीनमाल, जिला जालोर निवासी सुरेश कुमार (25) पुत्र जोगाराम चौधरी संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की और उसके बैग की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान सुरेश कुमार चौधरी के बैग में 10.331 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला। प्रारंभिक पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाकर गहनता से पूछताछ शुरू की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह डोडा पोस्त कहां से लाया गया था और किसे दिया जाना था। इस कार्रवाई में मंडार थाना अधिकारी प्रवीण कुमार के साथ सहायक उप निरीक्षक कैलाश चंद और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *