झालावाड़ में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया:’उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक डटे रहो’ का दिया संदेश, जरूरतमंदों को कंबल बांटे

झालावाड़ जिले में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान जयपुर डिस्कॉम के कार्मिक अधिकारी कार्यालय और राजकीय कन्या महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर डिस्कॉम के कार्मिक अधिकारी कार्यालय में डॉ. अभिनव शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। डॉ. शर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार, जैसे आत्मविश्वास, अनुशासन, चरित्र निर्माण और सेवा भाव, आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने युवाओं से ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक डटे रहो’ के संदेश को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रहने, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने और चाइनीज मांझे का प्रयोग न करने की सलाह दी। कार्यक्रम में वंदना भार्गव, श्याम बिहारी पारेता, हितेश गोयल, पवन कुमार, विकास भाटिया और शिवलाल कश्यप सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। राजकीय कन्या महाविद्यालय, झालावाड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा भी राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य अजय मीणा ने माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी हर्षित शर्मा ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रसंगों से अवगत कराया। उन्होंने 12 से 17 जनवरी 2026 तक युवा सप्ताह के अवसर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी भी दी। कार्यवाहक प्राचार्य अजय मीणा ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद की जीवनी से प्रेरणा लेने की सीख दी। मुख्य वक्ता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जाह्नवी श्रृंगी ने विवेकानंद के प्रमुख सिद्धांतों जैसे निडरता, आत्मविश्वास, सेवा, आत्मत्याग और एकता के बारे में छात्राओं को बताया। कार्यक्रम का संचालन हिना भील ने किया और अतिथियों का आभार हर्षिता मेहरा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में स्टाफ सदस्यों और छात्राओं ने स्वदेशी संकल्प दौड़ और ‘सामाजिक सेवा एवं युवा शक्ति’ थीम पर महाविद्यालय के मुख्य द्वार से कमल सरोवर मंदिर तक रैली निकाली। इस अवसर पर विनय यादव, राबिया सिंह, डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ, डॉ. नेहा पालीवाल, गोपाल गालय, खुशबू विजय, महेंद्र सिंह, गोविंद वैष्णव, राजेंद्र कुमार और अभिषेक राठौर सहित कई स्टाफ सदस्य और छात्राएं उपस्थित रहे। गरीब, असहाय को बांटे कंबल झालावाड़ के भालता कस्बे में की बंग समाज वेलफेयर फाउंडेशन के नेतृत्व में सोमवार को भालता गांव में गरीब, अनाथ, दिव्यांग असहाय और विधवाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में गरीब और असहायों को जीवन बसर करना मुश्किल हो गया है। कमजोर बिछावन और गर्म कपड़े के अभाव में गरीब ठिठुर रहे हैं। ऐसे में इनकी मदद के लिए एक छोटा सा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म बालचंद जोशी, रमेश जी गोस्वामी, फूलचंद गुर्जर सरपंच प्रतिनिधि, गिरीश पगड़ी सोनू चौरसिया अरविंद टेलर बालचंद गोस्वामी डालचंद प्रिंसिपल गिरधारी लाल एयरवाल पीटीआई हरीश गर्ग ओर सरजीत राय, अरुण विश्वास, आशीष विश्वास, कानन राय, अनीता विश्वास, सोमा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *