पटियाला में पुलिस-शार्प शूटरों के बीच मुठभेड़:दो बदमाश घायल; NRI से फिरौती मांगी, पिता पर गोली चलाई थी

पटियाला-संगरूर बाइपास पर पुलिस और दो शार्प शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों शार्प शूटर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल और बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि सीआईए टीम ने दोनों शार्प शूटरों का पीछा किया था, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस टीम पर आरोपियों ने की फायरिंग आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की और दोनों को काबू कर लिया। मुठभेड़ में करीब 15 से 16 राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान सीआईए इंचार्ज प्रदीप सिंह बाजवा पर भी गोली चलाई गई, हालांकि इसमें कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पकड़े गए शार्प शूटरों के खिलाफ फिरौती, लूट और फायरिंग के कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि ये आरोपी पहले भी एक एनआरआई से फिरौती मांग चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने एनआरआई के पिता पर भी फायरिंग की थी, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *