भिलाई में कांग्रेस नेता के बड़े भाई के घर चोरी:कोंडागांव में पदस्थ कार्यपालन अभियंता पति के पास गई थी पत्नी, लौटी तो नगद समेत 3.50 के जेवर गायब

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी का एक मामला सामने आया है। नेहरू चौक बजरंग मैदान, वार्ड क्रमांक 27 शास्त्री नगर कैम्प-1 में कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा व उनके तीन भाईयों का पूरा परिवार रहता है। जोहन सिन्हा और उनकी पत्नी रेणुका सिन्हा पार्षद रह चुके हैं। पूरा परिवार एक ही परिसर में अलग-अलग मकानों में रहता है और सभी का प्रवेश द्वार भी एक ही है। इसमें बड़े भाई रामलाल सिन्हा के घर 3.50 लाख रुपए की चोरी हो गई। रामलाल सिन्हा की पत्नी प्रमिला सिन्हा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोंडागांव में पदस्थ हैं रामलाल, पत्नी गई थी साथ
मामले में प्रमिला सिन्हा, पति रामलाल सिन्हा ने छावनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार रामलाल सिन्हा छत्तीसगढ़ स्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कोंडागांव में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ हैं, जिसके चलते प्रमिला सिन्हा का वहां आना-जाना रहता था। प्रमिला 12 नवंबर 2025 को वह पति के साथ कोंडागांव गई थीं। घर के एक कमरे में रखी आलमारी में सोने-चांदी के जेवर और नकदी रखी थी। कमरा बाहर से ताला बंद कर दिया गया था और अन्य चाबियां देवरानी रेखा सिन्हा को घर में रखे फिश एक्वेरियम की देखरेख के लिए दी गई थीं। शादी में जाने के लिए अलमारी खोली तो हुई जानकारी
29 नवंबर को कोंडागांव से लौटने के बाद 30 नवंबर को पारिवारिक शादी में जाने के लिए जब आलमारी खोली गई, तब सोने के कई जेवर और नकदी गायब मिली। चोरी गए सामान में सोने के हार, कंगन, लक्ष्मी हार, चेन, अमेरिकन डायमंड लगे कान के टॉप्स, अंगूठियां और करीब 1 लाख रुपए नकद शामिल हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 3.50 लाख रुपए आंकी गई है। न कमरे का ताला टूटा और न ही अलमारी का लॉकर
पीड़िता ने बताया कि न तो कमरे का ताला टूटा था और न ही आलमारी या लॉकर में किसी प्रकार की तोड़फोड़ के निशान थे। आलमारी वाले कमरे की एक चाबी भी बाद में गायब मिली। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक ही परिसर में रहने वाले परिजनों के बीच हुई इस चोरी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इधर दुर्ग में भी चोरी की वारदात, 6 महीने में तीसरी बार हुई चोरी
वहीं चोरी का एक मामला दुर्ग कोतवाली में भी दर्ज किया गया है। यहां प्रार्थी धर्मेश देशमुख ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि पंचशील नगर स्थित उनके घर में 11 जनवरी को सुबह 9.30 बजे पता चला कि अज्ञात चोर द्वारा पिछे छत से घुसकर हॉल एवं कमरे से 20 रुपए की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि वे ग्राम अंजोरा नगपुरा में रहते हैं। जहां चोरी हुई इस घर में भी वे रूकते हैं। इसी घर में पिछले 6 महीने में ये तीसरी बार चोरी हुई है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *