रेगिस्तानी बाड़मेर में सर्दी ने लेट दस्तक दी लेकिन बीते कुछ दिनों से शीत लहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। तापमान भी पहली बार सिंगल डिजिट पर पहुच गया है। रात का तापमान गिरकर 9 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री पहुंच गया है। वहीं शीतलहर का असर दिन में भी जारी है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिन तक मौसम स्थिर रहने की संभावना जताई है। इसके बाद एक बार फिर शीत लहर बढ़ने की संभावना है। दरअसल, हर साल की अपेक्षा इस साल सर्दी जिले में लेट आई है। लेकिन दिसंबर माह के दूसरे वीक में सर्दी के तेवर तेज हो गए। बीते कुछ दिनों से शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ा दी है। जिले में पिछले चार दिन से शीतलहर जारी है। दिन व रात तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार को दिन के पारे में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रात का पारा 1.2 डिग्री गिर गया। इससे रात में सर्दी का असर तेज हो गया। वहीं दिन में लोगों को सर्दी से राहत मिली। शनिवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 17.6 डिग्री का अंतर रहा। शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी का असर तेज हो गया है। लोग सर्दी से बचने का जतन करते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक जिले में मौसम स्थिर रहने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चार दिन तक जिले में शीतलहर चलने की संभावना नहीं है। 4-5 दिनों बाद उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं का असर बढ़ने से जिले में सर्दी का असर तेज होने की संभावना है। तब तक तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।