पूर्व मंत्री जाट बोले-राम नाम को बदनाम करना बंद करो:मनरेगा में बदलाव का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिन का उपवास किया

पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि ये पार्टी झूठ बोलती है, झट बोलती है और जोर से बोलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है और रामजी के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। पूर्व मंत्री ओर देहात कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल जाट आज भीलवाड़ा के रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास मनरेगा में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सामूहिक उपवास रखा। इस दौरान केंद्र सरकार के फैसले का विरोध दर्ज कराया गया। इस अधिकार को कमजोर किया जा रहा पूर्व मंत्री जाट ने कहा कि पहले आम नागरिक सीधे सरकार के सामने काम मांगकर अपना हक हासिल कर सकता था, लेकिन अब अधिकार कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर योजना को और मजबूत किया जाएगा। राम के नाम को बदनाम करना बंद करो जाट ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर मनरेगा कानून में रामजी का नाम है तो भाजपा के सांसद, विधायक और कार्यकर्ता मंदिर जाकर सौगंध लें। उन्होंने कहा रामजी ने गरीब के अधिकार की रक्षा की, उनके नाम को बदनाम करना बंद करें। इनकी रही मौजूदगी उपवास में पीसीसी उपाध्यक्ष हगामीलाल मेवाड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी व कैलाश व्यास,राजेंद्र त्रिवेदी,ओम नराणीवाल, पीसीसी सचिव विभा माथुर,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *