बारां में अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई:पुलिस ने 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए, खनन विभाग को दी सूचना

बारां में कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने इस दौरान 8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित किया गया। कोतवाली थानाधिकारी (सीआई) योगेश चौहान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिशेष अंदासु के निर्देश पर अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत टीम ने शहर के अंबेडकर सर्किल के पास कार्रवाई की। पुलिस ने बजरी से भरी कुल 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा और खनन विभाग को सूचना दी। सूचना पर खान विभाग के कनिष्ठ अभियंता अंशुमान मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के दस्तावेजों की जांच की। जांच में 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां वैध रवन्ना के साथ पाई गईं, जिन्हें छोड़ दिया गया। वहीं, 8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अवैध रूप से बजरी से भरी हुई मिलीं। खान विभाग ने इन अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को शहर के पुलिस लाइन मैदान में खड़ा करवाकर कोतवाली थाने को सुपुर्द किया है। संबंधित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *