जोधपुर रेल मंडल के राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते बुधवार को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे द्वारा जेठा चांधन और थईयात हमीरा स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 170 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण जैसलमेर आने-जाने वाली दो प्रमुख रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि इस ब्लॉक के कारण साबरमती और लालगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित स्टेशन जैसलमेर तक नहीं जा पाएंगी। यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए रेलवे ने शेड्यूल जारी किया है। कौनसी ट्रेन कहां तक चलेगी यात्रियों के लिए जरूरी जैसलमेर जाने वाले यात्रियों को पोकरण या श्री भादरिया लाठी से आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना होगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे घर से निकलने से पहले अधिकृत पूछताछ नंबर 139 पर अपनी ट्रेन की स्थिति चेक कर लें।


