सीधी में किसान की करंट लगने से मौत:परिजन बोले- सूअर मारने के अवैध तार की चपेट में आया; पुलिस कर रही जांच

सीधी के ग्राम घोपारी में खेत की सिंचाई करते समय एक 50 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान के परिजनों ने खेत में जंगली सूअर मारने के लिए जानबूझकर बिजली का तार बिछाने के आराेप लगाए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खेत में सिंचाई करने गए थे मृतक की पहचान ग्राम घोपारी निवासी अंगद पटेल (50) के रूप में हुई है। परिजन राकेश पटेल ने बताया कि अंगद पटेल रविवार रात खेत में सिंचाई करने गए थे। खेत में पहले से बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खेत में मिला शव परिजनों को घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब 11 बजे लगी, जब अंगद पटेल घर नहीं लौटे और उनकी तलाश की गई। खेत पहुंचने पर उनका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना दोपहर करीब 1 बजे पुलिस को दी गई। परिजनों के आरोपों की जांच जारी सूचना मिलते ही सिहावल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिहावल अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस सूअर मारने के लिए अवैध बिजली के तार बिछाने के आरोपों की जांच कर रही है। एएसआई अजीत पांडे ने बताया- प्रारंभिक जांच में किसान की मौत करंट लगने से हुई है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *