खजवाना में पुलिस की दबिश:नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 ग्राम एमडीएमए के साथ तस्कर गिरफ्तार

नागौर जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत कुचेरा पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम खजवाना में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 11.02 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (MDMA) बरामद किया। ​नशे के खिलाफ स्ट्राइक ​पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी व वृत्ताधिकारी हरिराम जाखड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी हबीब खां और डीएसटी टीम ने 11 जनवरी 2026 को ग्राम खजवाना में कार्रवाई को अंजाम दिया। ​पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रामप्रसाद (उम्र 26 वर्ष), पुत्र गुमानराम जाट, निवासी खजवाना को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 11.02 ग्राम अवैध एमडीएमए जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है और अनुसंधान शुरू कर दिया है। ​ ​इस कार्रवाई में कुचेरा थानाधिकारी हबीब खां, कांस्टेबल राजेश, पारस, रामप्रेम, महेन्द्र और डीएसटी प्रभारी मुकेशचंद्र, दिनेश स्वामी, बलदेव बाना, चंदाराम, सुरेश कुमार, महिला कांस्टेबल ललीता, पुनाराम और भरत कुमार शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *