एनएसयूआई ने जलाया पीएम मोदी और सीएम योगी का पुतला:बनारस में मनरेगा बचाओ आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज का किया विरोध

बनारस में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत चल रहे के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज, छात्रों पर कथित हमले और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश NSUI ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। लोकतांत्रिक आंदोलन पर दमन का आरोप
NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन देश के गरीब, मजदूर, किसान और ग्रामीण युवाओं के रोजगार के अधिकारों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा एक लोकतांत्रिक और संवैधानिक आंदोलन है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर रही है। मजदूरी भुगतान में देरी, कार्य दिवसों में कटौती और बजट में कमी के खिलाफ देशभर में छात्र और युवा आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला अमित शर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना, उनके साथ मारपीट करना और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। यह दर्शाता है कि केंद्र और राज्य सरकारें जनता की आवाज से डर चुकी हैं और दमन की राजनीति अपना रही हैं। संघर्ष जारी रहेगा NSUI ने कहा कि जब तक मनरेगा को पूरी मजबूती के साथ लागू नहीं किया जाता, मजदूरों को समय पर भुगतान और पूरा रोजगार सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केवल योजनाओं के नाम बदलने से काम नहीं चलेगा, सरकार को ज़मीन पर काम करना होगा। NSUI की प्रमुख मांगें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *