बच्चे को बहला-फुसलाकर देता था चोरी़ को अंजाम:दिनदहाड़े सूने मकानों को बनाता था निशाना; शातिर चोर विजेन्द्र सिंह अरेस्ट; यहां पढ़े क्राइम की खबरें

पुलिस थाना वैशाली नगर, जयपुर पश्चिम ने दिनदहाड़े मकानों में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बापर्दा कार्रवाई करते हुए आरोपी विजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है, जो पहले भी जयपुर शहर के विभिन्न थानों में चोरी के मामलों में नामजद रहा है। 05 जनवरी को पीड़ित जशोदा कंवर (35 साल) पत्नी स्व. पृथ्वी सिंह, निवासी ग्राम सामी थाना लोसल जिला सीकर (वर्तमान किरायेदार मकान नं. 03, रणजीत नगर, थाना वैशाली नगर, जयपुर) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी ने बच्चे को बहला-फुसलाकर दूध लेने भेजा पीड़ित ने बताया था कि 23 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे वह काम से बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर आया और बच्चे को बहला-फुसलाकर दूध लेने भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने अलमारी का ताला तोड़कर 2 कानों के सोने के टोप्स, गले का सोने का लॉकेट, 3 सोने की अंगूठियां और ₹90,000 नकद चुराकर फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस थाना वैशाली नगर जयपुर पश्चिम में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। पुलिस टीम ने 550 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली सूचना की सहायता से वारदात में शामिल आरोपी विजेंद्र सिंह, निवासी मोती नगर, मीणा वाला, शेखावत कॉलोनी, थाना करणी विहार, जयपुर है। संदिग्ध को डिटेन कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। आरोपी विजेंद्र सिंह नशे का आदी पुलिस के अनुसार आरोपी विजेंद्र सिंह नशे का आदी है और दिन और रात के समय मकानों की रेकी कर मौका देखकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी के खिलाफ जयपुर शहर के विभिन्न थानों में पूर्व से चोरी के मामले दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 41 ग्राम स्मैक और ₹9.04 लाख नकद जब्त जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 41 ग्राम स्मैक और स्मैक के क्रय-विक्रय से प्राप्त ₹9,04,500 नकद जब्त किए हैं। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि राज्य स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 12 जनवरी को यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी रेखा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के तार राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। इस संबंध में पुलिस की ओर से अनुसंधान और पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्बास खान, मुजाहिद उर्फ आशु और कासिम उर्फ पाव के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फ्लैट में छापा मारकर 70 लाख रुपए के नशीले पदार्थ जब्त, एक आरोपी अरेस्ट नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ थाना श्याम नगर पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर साउथ की संयुक्त कार्रवाई में एक किराए के फ्लैट से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई जा रही है। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि शहर में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाधिकारी श्याम नगर दलवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 12 ग्राम MDMA, 1.207 किलोग्राम चरस, 1.171 किलोग्राम अफीम बरामद रविवार को ​​​​​​ कॉन्स्टेबल संदीप से मिली सूचना पर पुलिस ने नव निर्माण नगर क्षेत्र में स्थित एक किराए के फ्लैट में कार्रवाई की। जांच के दौरान आरोपी सुखदेव (26 साल) पुत्र तुलसाराम, निवासी बायतु जिला-बाड़मेर के कब्जे से 12 ग्राम MDMA, 1.207 किलोग्राम चरस, 1.171 किलोग्राम अफीम और 3 इलेक्ट्रॉनिक कांटे बरामद किए गए। आरोपी हाल में किरायेदार फ्लैट नं. 202, प्लॉट नं. 54, स्प्रिंग स्टे पीजी के पीछे, नव निर्माण नगर, थाना श्याम नगर में किराये से रहता था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फ्लैट किराए पर लेकर वहीं से अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी से जुड़े नेटवर्क और सप्लाई चैन के संबंध में पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *