बुरहानपुर में चाइना मांझे पर पुलिस की ड्रोन से निगरानी:मकर संक्रांति से पहले छतों पर पहुंचकर जांच, दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार

बुरहानपुर में चाइना मांझे के उपयोग पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री और खरीद जारी है। मकर संक्रांति से पहले पुलिस ने इस पर सख्ती दिखाते हुए एक अनोखा अभियान चलाया। सोमवार को पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाकर निगरानी की। इसके बाद पतंग उड़ाने वाले लोगों के घरों की छतों पर पहुंचकर जांच की गई। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने सभी थाना प्रभारियों को चाइना मांझे के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत, पुलिस ने एक दिन पहले ही दो आरोपियों को 48 चाइना मांझे के बंडलों के साथ गिरफ्तार किया था। ड्रोन के माध्यम से चलाए जा रहे इस चेकिंग अभियान के दौरान लोगों और बच्चों को चाइना मांझे के खतरों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी चाइना डोर या मांझे की खरीद-बिक्री से संबंधित कोई जानकारी मिलती है, तो वे अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7049101020 पर सूचित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *