मां-पत्नी की हत्या करके खोपड़ी खा गया:कुशीनगर में ईंट से सिर कूचा, लोगों पर मांस के टुकड़े फेंके

कुशीनगर में एक युवक ने पत्नी और मां की हत्या कर दी। पहले दोनों को लाठी-डंडों से पीटा, फिर ईंट से सिर कुचल दिया। इसके बाद उसने दोनों की खोपड़ी का मांस निकालकर खाने लगा। जब गांववाले मौके पर पहुंचे, तो वह उन पर मांस के टुकड़े फेंकने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छत पर बैठे युवक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वारदात अहिरौली थाना क्षेत्र के परसा गांव की है। आरोपी का नाम सिकंदर गुप्ता (30) है। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें अब पढ़िए पूरा मामला गांव के बनवारी गुप्ता का बेटा सिकंदर गुप्ता मुंबई में शटरिंग का काम करता है। वह एक महीने पहले ही गांव लौटा था। परिवार में उसकी मां रूना देवी (60) और 4 बहनें थीं। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। पिता की मौत हो चुकी है। सिकंदर की शादी 4 साल पहले प्रियंका (28) के साथ हुई थी। प्रियंका देवरिया के सौना लक्ष्मण गांव की रहने वाली थी। गांव के लोगों ने बताया कि सिकंदर शराब और गांजा पीता था। अक्सर पत्नी और मां से मारपीट कर मार डालने की धमकी देता था। शनिवार को सिकंदर पत्नी प्रियंका को लेकर अपनी ससुराल गया था। वहां से रविवार को वह पत्नी के साथ लौट रहा था। रास्ते में कुशीनगर के हाटा में वह पत्नी से मारपीट करने लगा। लोगों ने उसे डांटा तो वो पत्नी को घर लेकर आ गया। घर में उसने मां और पत्नी से मारपीट की और घर छोड़कर चला गया। गांववालों के मुताबिक, घर से झगड़ा करने के बाद सिकंदर 8 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुर गांव पहुंचा। वहां एक घर के बाहर शोर मचाकर दरवाजा पीटने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर सिकंदर का साला सोनू मौके पर पहुंचा और उसे लेकर घर छोड़ा। पहले पत्नी फिर मां काे मारा
सोनू ने बताया- प्रियंका मेरी ममेरी बहन थी। कल ही अपने मायके से यहां आई थी। मैंने घर जाकर सिकंदर को समझाया और मारपीट न करने की हिदायत दी। इसके बाद मैं चला गया। आज सुबह 8 बजे तक कोई बात नहीं हुई थी। लेकिन, उसके बाद दोनों की हत्या की सूचना मिली। यहां आया तो पता चला कि छत पर सिकंदर ने मां और मेरी बहन को मार डाला। गांव के लोगों ने बताया कि 9 बजे के करीब पहले उसने पत्नी को सीमेंट की ईंट से मारा। जब मां बीच-बचाव करने पहुंची तो छत पर ही उनकी भी लाठी-डंडे पीटकर उसी ईंट से सिर कुचल दिया। मेन गेट अंदर से बंद करके छत पर बैठा
मां और पत्नी को मारने से पहले ही सिकंदर ने घर का मेन गेट को अंदर से बंद लिया था, जिससे उसे कोई पकड़ न सके। हत्या करने के बाद उसने छत पर शोर मचाया और दोनों के सिर के मांस के टुकड़े खाने लगा। आसपास के लोग उसके घर के सामने पहुंचे और पकड़ना चाहा, लेकिन गेट अंदर से बंद था। इसके बाद सिकंदर छत से ही लोगों पर मांस के टुकड़े फेंकने लगा। सिपाही ने पीछे से जाकर पकड़ा, टांगकर नीचे लाए
जब पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलने के लिए कहा तो सिकंदर छत पर मुमटी की दीवार के सहारे बैठ गया। कहने लगा कि मुझे कोई पकड़ेगा तो यहीं से कूद जाऊंगा। इसके बाद पुलिस पड़ोसी के मकान की छत पर चढ़कर चुपके से उसे पकड़ने पहुंची। एक सिपाही पीछे से पहुंचा और उसे दबोच लिया। उसके बाद वो पुलिस से भिड़ने लगा। बाद में उसे काबू करके अन्य पुलिसवाले उसे टांगकर नीचे लाए। कमाई के पैसे घर पर नहीं देता था
प्रधान पति अतुल ने बताया- वारदात के बारे में सोचकर भी डर लगता है। कोई अपनी मां और पत्नी को इस तरीके से कैसे मार सकता है। वो चार बहनों का इकलौता भाई है। उसकी बड़ी बहन बहन शीला है। उसके बाद प्रतिमा और शोभा हैं। तीन बेटियों की शादी पिता बनवारी कर गए थे। सिकंदर अपनी कमाई से घर में कुछ नहीं देता था। इसी वजह से छोटी बहन सविता की शादी एक साल पहले तीनों बहनों ने मिलकर की थी। शादी से पहले दो साल सऊदी अरब में काम किया
सिकंदर खुद शादी से पहले सऊदी अरब में काम करने गया था। 2 साल विदेश में काम करने के बाद पैसे कमाए और फिर अपनी शादी की थी। शादी के बाद पत्नी और मां को घर में छोड़कर वो मुंबई में काम करने चला गया था। हर 2 महीने में घर आता था। हत्याकांड के बाद पूरे गांव में मातम छाया है। मृतक की बेटियों और सिकंदर की पत्नी के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन प्रतिभा ने भाई के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है। ———————— ये खबर भी पढ़ें थाने में पत्नी की गोली मारकर हत्या की, प्रेमी के साथ भाग गई थी, हरदोई में 2 सस्पेंड यूपी के हरदोई में पति ने थाने में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला 5 दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। पुलिस रविवार को उसे प्रेमी के साथ पकड़कर थाने ले आई और पति को फोन कर सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *