10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल बदला:अब 12वीं की 10 फरवरी और 10वीं की 13 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का नया संशोधित टाइमटेबल जारी कर दिया है। इसमें 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं की तारीखों और कुछ विषयों के क्रम में बदलाव किया गया है। नई शेड्यूल के अनुसार, 10वीं कक्षा का हिंदी का पेपर, जो पहले 11 फरवरी को होना था, अब 6 मार्च को होगा। वहीं 12वीं के उर्दू और मराठी का पेपर, जो पहले 9 फरवरी को होना था, अब 6 मार्च को होगा। इसके अलावा 12वीं का हिंदी का पेपर 7 फरवरी की जगह 7 मार्च को होगा। परीक्षाएं सुबह 09:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित होंगी। बोर्ड ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल विद्यार्थी-सूचना, प्रश्न-पत्र की तैयारी, विषय और समय में बदलाव को जल्द प्रसारित करें। 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू बोर्ड के नए टाइमटेबल के अनुसार, कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ होंगी। पहली परीक्षा अंग्रेजी की होगी, इसके बाद 13 फरवरी को फिजिक्स, इकोनॉमिक्स और व्यावसायिक विषयों की परीक्षा तय की गई है। 14 फरवरी को बायोटेक्नोलॉजी व संगीत विषय होंगे, जबकि 16 फरवरी को संस्कृत की परीक्षा होगी। नई तारीखों में विषयों की सूची और क्रम में बदलाव स्पष्ट दिखता है, जिसके चलते विद्यार्थियों को अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करनी होगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि विषयों के अनुसार कोड और समय अब उसी शेड्यूल में माना जाएगा जो नई अधिसूचना में दिया गया है। 18 से 27 फरवरी तक विज्ञान, वाणिज्य व कला के मुख्य विषय संशोधित टाइमटेबल में 18 फरवरी को एलिमेंट ऑफ साइंस, अकाउंटेंसी, ड्रॉइंग-पेंटिंग और होम मैनेजमेंट की परीक्षाएं होंगी, जबकि 19 फरवरी को साइकोलॉजी, 20 फरवरी को फिजिकल एजुकेशन व एआई, 21 फरवरी को एग्रीकल्चर और अकाउंटेंसी की परीक्षाएं तय हैं। इसके बाद 23 फरवरी को बायोलॉजी, 25 फरवरी को मैथ्स, 26 फरवरी को पॉलिटिकल साइंस और 27 फरवरी को इनफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस की परीक्षाएं होंगी। अंतिम परीक्षा 07 मार्च 2026 को हिंदी की होगी। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू 10वीं बोर्ड की नई परीक्षा तालिका के मुताबिक पहली परीक्षा 13 फरवरी 2026 को उर्दू विषय से होगी। अगले दिन 14 फरवरी को NSQF व एआई विषय रखे गए हैं। 17 फरवरी को अंग्रेजी और 19 फरवरी को संस्कृत होगी। 20 फरवरी को मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी व कंप्यूटर सहित पेंटिंग और गायन-वादन विषय की परीक्षाएं निर्धारित हैं। गणित की परीक्षा 24 फरवरी, विज्ञान की 27 फरवरी और सामाजिक विज्ञान की 02 मार्च 2026 को होगी। अंतिम परीक्षा हिंदी की 06 मार्च 2026 को होगी। स्कूल तुरंत प्रसारित करें नई जानकारी बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल संशोधित टाइमटेबल को नोटिस बोर्ड, मॉर्निंग असेंबली और परेंट्स ग्रुप्स में तत्काल प्रसारित करें। बोर्ड ने कहा कि परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और छात्र उसे डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट लिंक आदेश में उल्लेखित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *