MP 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल बदला:हिंदी समेत कई विषयों की तारीखें शिफ्ट; 10 फरवरी से होंगे 12वीं के एग्जाम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित टाइमटेबल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल में दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं की तारीखों के साथ कुछ विषयों के क्रम में भी बदलाव किया गया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को संशोधित कार्यक्रम तुरंत विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इन प्रमुख विषयों की बदली तारीखें
संशोधित टाइमटेबल के अनुसार 10वीं कक्षा का हिंदी का पेपर, जो पहले 11 फरवरी को प्रस्तावित था, अब 6 मार्च 2026 को होगा। इसी तरह 12वीं के उर्दू और मराठी विषयों की परीक्षा 9 फरवरी की जगह अब 6 मार्च को आयोजित की जाएगी। 12वीं का हिंदी का पेपर 7 फरवरी की बजाय 7 मार्च 2026 को होगा। सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक आयोजित होंगी। 12वीं बोर्ड परीक्षा: 10 फरवरी से शुरुआत संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। 18 से 27 फरवरी तक मुख्य विषय 12वीं की अंतिम परीक्षा 7 मार्च 2026 को हिंदी विषय की होगी। 10वीं बोर्ड परीक्षा: 13 फरवरी से 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 13 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। 10वीं की अंतिम परीक्षा 6 मार्च 2026 को हिंदी विषय की होगी। स्कूलों को तुरंत सूचना देने के निर्देश
बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित टाइमटेबल को नोटिस बोर्ड, मॉर्निंग असेंबली और अभिभावक समूहों के माध्यम से तुरंत प्रसारित किया जाए। पूरा टाइमटेबल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *