तिल्दा-नेवरा के शासकीय माध्यमिक शाला तुलसी (मानपुर) में असामाजिक तत्वों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। यह घटना रविवार, 11 जनवरी को दोपहर लगभग 3:15 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, असामाजिक तत्वों ने पहले विद्यालय कार्यालय की खिड़की का ग्रिल तोड़ा। इसके बाद वे भीतर घुसकर आग लगा दी। इस आगजनी में विद्यालय के महत्वपूर्ण शैक्षणिक रिकॉर्ड, दस्तावेज और अन्य सामग्री को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, जिससे आग को अन्य कमरों तक फैलने से रोका जा सका। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था। विद्यालय के प्रधानपाठक एमएस तुलसी ने मोबाइल के माध्यम से शाम 4 बजे घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन और शिक्षा विभाग को भी घटना से अवगत करा दिया गया है, और मामले की जांच की जाएगी।


