बाइक चोर को मालिक ने 50 फीट घसीटकर रोका:राजगढ़ में भीड़ ने पकड़ा, लात-घूंसों से पिटाई का VIDEO; राजस्थान से आया था

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में बाइक चोरी करते पकड़े गए युवक को गाड़ी मालिक ने करीब 50 फीट तक सड़क पर घसीटते हुए रोका। मोड़ पर गिरने के बाद आरोपी को भीड़ ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे घटनास्थल पर लाकर लात-घूंसों से पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। आरोपी राजस्थान से आए थे। सेमली लोड़ां गांव निवासी बद्रीलाल तंवर (25) अपने दोस्त सूरज तंवर (18) के साथ मजदूरी के लिए खिलचीपुर आए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों छापीहेड़ा नाके के पास एक होटल में नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान रामचंदर तंवर नामक युवक ने मास्टर चाबी से होंडा डीलक्स बाइक चोरी कर भागने की कोशिश की। देखिए तस्वीरें बाइक मालिक ने ऐसे चोर को रोका
बाइक चोरी होते देख बद्रीलाल ने दौड़कर बाइक के पीछे लगे कैरियर को पकड़ लिया। चोर ने रफ्तार बढ़ाई, लेकिन उसने पकड़ नहीं छोड़ी। बाइक मालिक करीब 50 फीट तक घसीटते हुए चोर को रोकते चले गए। मोड़ और स्पीड ब्रेकर पर चोर गिर गया और पैदल भागने की कोशिश करने लगा। वह कृषि उपज मंडी के पास छह फीट ऊंची दो दीवारें भी कूदा, लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी राजस्थान से आया था, साथी फरार
भीड़ ने आरोपी को पकड़कर सड़क पर रोका, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने कब्जे में ले लिया। बाइक मालिक की शिकायत पर बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामचंदर तंवर (25), निवासी हरिपुरा डुमरिया, राजस्थान बताया। उसने कबूल किया कि वह और उसका साथी जगदीश तंवर बाइक चोरी के इरादे से आए थे। यह खबर भी पढ़ें ग्वालियर में घर के बाहर खड़ी बुलेट का लॉक तोड़ा,चोरी की बाइक ग्वालियर में दो शातिर चोरों के घर के बाहर खड़ी बुलेट चोरी करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों चोर पैदल आते हैं और कुछ ही मिनटों में बुलेट का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर ले जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *