3 करोड़ की डिफेंडर छोड़ ठेले पर बैठे सतुआ बाबा:सेंट वाले बाबा भी पहुंचे, इटली की लुक्रेशिया ने साड़ी पहन मंत्र पढ़े

प्रयागराज में संगम की रेती पर चल रहे माघ मेले का सोमवार को 10वां दिन है। आज मेले में अलग नजारा देखने को मिला। सतुआ बाबा ठेले पर बैठकर निकले। जबकि उनके बगल में उनकी 3 करोड़ की डिफेंडर कार चली। इस दौरान लोग जय श्रीराम का नारा लगाते रहे। वहीं, मेले में माता साध्वी ऋतुनंद गिरी 11 दिन की जल साधना कर रही हैं। सेंट वाले बाबा भी खूब चर्चा में हैं। मेले में गाना गाते हैं.. फैशन चाहे जितना कर लो, चाहे मार लो सेंट, इस जगत में कोई न परमानेंट। इटली से आईं 22 साल की लुक्रेशिया दिनभर भजन-कीर्तन करती हैं। भारतीय संस्कृति में रमी लुक्रेशिया का कहना है कि महाकुंभ ने मेरी जिंदगी बदल दी है। लुक्रेशिया अब भारतीय परिधान में ‘जय सियाराम’, ‘जय सीताराम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ मंत्रोच्चार सीख रहीं। उन्होंने हवन-पूजन भी किया। वहीं, अरैल घाट पर पैराग्लाइडिंग भी शुरू हो चुकी है, जो 200 फीट ऊंचाई तक जाती है। सबसे पहले महाकुंभ के दौरान यह पैराग्लाइडिंग शुरू हुई थी। इस बार मेले में 5 करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष से विशाल शिवलिंग बनाया जा रहा है। जबकि रविवार शाम को लेजर शो का ट्रायल किया गया। 14 जनवरी से लेजर शो शुरू हो जाएगा। वहीं, देशभर से श्रद्धालु लगातार संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। रोजाना 10 लाख श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे। कड़ाके की ठंड के बावजूद साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासी संगम की रेती पर डेरा जमाए हैं और तपस्या कर रहे हैं। माघ मेले से जुड़ी तस्वीरें देखिए… माघ मेले में क्या-क्या हो रहा, कौन पहुंच रहा, जानने के लिए नीचे ब्लॉग देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *