जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने गादी पर बैठ किया योगाभ्यास:विद्यार्थी कालीन पर बैठे- स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की दी सीख

स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस युवा दिवस के रूप में सोमवार को मनाया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार व प्राणायाम का जिला स्तरीय कार्यक्रम सागोद रोड स्थित उत्कृष्ट स्कूल में हुआ। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी नदारत रहे। केवल एसडीएम आर्ची हरित व जनप्रतिनिधियों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मौजूद रहे। भोपाल से राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार व प्राणायाम के आयोजन का सीधा प्रसारण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद की प्रेरक विचारों को बताया। साथ ही उनके आदर्शों को जीवन में अपना कर आगे बढ़ने की सीख दी। स्वामी विवेकानंद के रिकॉर्ड संदेश को रेडियो के माध्यम से सुनाया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव के भाषाण को भी लाइव प्रसारित किया। सामूहिक सूर्य नमस्कार में प्रमुख योग प्रशिक्षक आशा दुबे, मुकेश राठौर ने योगाभ्यास कराया। अधिकारी गादी पर बच्चे कालीन पर बैठे
सूर्य नमस्कार व प्राणायम के लिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के लिए कालीन पर गादी बिछाई गई। जबकि विद्यार्थी कालीन पर बैठ ही योग प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ निर्देशक शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर, उत्कृष्ट स्कूल प्रिंसिपल सुभाष कुमावत समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूल स्टाफ, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के सदस्य समेत स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *