मैक्लुस्कीगंज का पारा 10, मकर संक्रांति पर भी रहेगी कनकनी

रांची सहित झारखंड के अधिकांश जिलों में सोमवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे कनकनी से कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने एक बार फिर 13 से 16 जनवरी तक राज्य के अधिकतर जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 3.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज में पिछले तीन दिनों से माइनस में चल रहा तापमान बढ़कर एक डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान शहर पारा रांची 8.5 जमशेदपुर 10.8 डालटनगंज 6.1 बोकारो 7.6 चाईबासा 8.6 कोडरमा 11.7 गुमला 3.6 हजारीबाग 5.1 खूंटी 4.8 लोहरदगा 6.6 सरायकेला 7.3 सिमडेगा 6.3 प. सिंहभूम 7.2 13-16 जनवरी तक शीतलहर का अलर्ट 13 जनवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और गुमला में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 14 से 16 जनवरी तक रांची सहित गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में भी शीतलहर की चेतावनी है। मकर संक्रांति के दौरान भी ठंड का असर बना रहेगा। कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी : अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिन में कुछ इलाकों में गर्मी महसूस की गई। चाईबासा में सबसे अधिक 28.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सरायकेला में 27.6, डालटनगंज में 27.2, जमशेदपुर में 26.6, पाकुड़ में 25.5 और सिमडेगा में 25.4 डिग्री रहा। हालांकि लातेहार एकमात्र जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे 18.0 डिग्री दर्ज हुआ, जिससे दिन में भी सिहरन बनी रही। आगे क्या… गिरेगा पारा, कनकनी बढ़ेगी मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से फिलहाल मामूली राहत मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में फिर से तापमान में गिरावट आएगी और कनकनी बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *