रिम्स में न्यूरोसर्जिकल माइक्रोस्कोप से की गई सफल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी

रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग में सोमवार को देश में उपलब्ध अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय हाई-एंड न्यूरोसर्जिकल माइक्रोस्कोप (कार्ल जीस-किनेवो) की सौगात मिली। रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने इस अत्याधुनिक उपकरण का औपचारिक उद्घाटन किया। यह माइक्रोस्कोप आधुनिक तकनीक से युक्त है और जटिल न्यूरोसर्जरी को अधिक सुरक्षित, सटीक और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उद्घाटन के दिन ही इस माइक्रोस्कोप का सफल उपयोग करते हुए रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश और उनकी टीम के साथ मिलकर एक जटिल ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। 59 वर्षीय महिला मरीज लंबे समय से सिरदर्द, उल्टी और दौरे की समस्या से परेशान थीं। जांच में उनके दाहिने फ्रंटल लोब में ब्रेन ट्यूमर की पुष्टि हुई। नई मशीन की मदद से अत्यंत सावधानीपूर्वक सर्जरी की गई और ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों को उनके शीघ्र स्वस्थ होने की पूरी उम्मीद है। मस्तिष्क की गहराई तक स्पष्ट देखना संभव इस अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप में कई आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो इसे विशेष बनाती हैं। 3डी इमेजिंग सिस्टम, जिससे सर्जन को मस्तिष्क की गहराई तक स्पष्ट दृश्य मिलता है। मस्तिष्क ऊत्तकों की बेहद स्पष्ट दृश्यता, विशेष डाई और अत्याधुनिक कैमरा-सॉफ्टवेयर तकनीक की मदद से सामान्य ऊत्तकों और कैंसरग्रस्त कोशिकाओं के बीच सटीक अंतर की पहचान करने में मदद करता है। सर्जरी के दौरान अधिकतम ट्यूमर हटाने और स्वस्थ उत्तकों को सुरक्षित रखने में सहायता करता है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *