पुलिस एसोसिएशन ने कुड़मी विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष को किया सम्मानित

भास्कर न्यूज| धालभूमगढ़ झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा शीशमहल, चांडिल डैम में तीन राज्यों के पुलिस पदाधिकारियों के मिलन समारोह में कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन कुमार महतो को सम्मानित किया गया। यह सम्मान सपन कुमार महतो को सामाजिक कार्य, ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित करने, प्रतिदिन जरूरतमंदों को सही समय पर निकटतम ब्लड सेंटर से खून उपलब्ध कराने एवं पुलिस परिवार को आवश्यकतानुसार खून उपलब्ध कराने के कार्य करने को लेकर किया गया है। मौके पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू, सचिव संतोष महतो के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर, शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पहले भी कुड़मी संस्कृति विकास समिति को कई बार सम्मानित किया जा चुका है। वीर शहीद सुनील महतो एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती के उपलक्ष्य पर प्रखंड क्षेत्र पोटका पंचायत के हाथीबिंदा गांव के डोरकासाई कारगिल चौक तथा स्वामी विवेकानंद एवं शहीद सुनील महतो की जयंती उपलक्ष्य में चाकुलिया प्रखंड अन्तर्गत माटियाबांधी गांव के दुर्गा मंडप में कुड़मी संस्कृति विकास समिति द्वारा स्थानीय समिति के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *