जिला स्तर पर 101 नवजात बेटियों की लोहड़ी मनाई

भास्कर न्यूज | जालंधर सामाजिक सुरक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सोमवार को जिला स्तर पर 101 नवजात बेटियों की लोहड़ी मनाई गई। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए बेटियों को पूर्ण सम्मान और समानता का दर्जा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज बेटियां आगे बढ़कर बड़े मुकाम हासिल कर रही हैं और किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने पर ज़ोर देते हुए उन्होंने माता-पिता से बेटियों की अच्छी परवरिश करने और उनके प्रति सकारात्मक सोच रखने की अपील की। इस अवसर पर ज़िला कार्यक्रम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने कहा कि नवजात बालिकाओं के सम्मान में “धीयां की लोहड़ी” मनाई गई है, जिसका उद्देश्य समाज को समानता का संदेश देना है। इस मौके पर ज़िला रोज़गार डिप्टी डायरेक्टर नीलम महे, सहायक निदेशक युवा सेवाएं रवि दारा, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुरजीत लाल, दलविंदर दयालपुरी, परमिंदर बेरी और डीसीपीओ अजय भारती उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *