जालंधर| तेरा तेरा हट्टी, 120 फुटी रोड पर सोमवार को 13 बेटियों की लोहड़ी मनाई गई। इन बेटियों को सूट, बैग, कंबल, मूंगफली, रेवड़ियां, पॉपकॉर्न सहित अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई। बेटियों की महानता पर गुरबाणी के उपदेश भी साझा किए गए। यहां पार्षद मनजीत सिंह टीटू, एडवोकेट अमित संधा, हरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, अमरप्रीत सिंह, मनदीप कौर, तरविंदर सिंह, जतिंदर कपूर, सुरिंदर शर्मा मौजूद रहे।


