प्रदेश में 20.36 लाख लोगों को जनवरी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिलेगी। इन पेंशनधारकों का दिसंबर तक वेरिफिकेशन नहीं कराया गया है। प्रदेश में 91,83,333 सामाजिक पेंशन लाभार्थी हैं। 71,46,713 ने ही वेरिफिकेशन कराया है। 20.36 (22%) लाख से अधिक का वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। जयपुर में 6.11 लाख में से 4.39 लाख, जोधपुर में 3.44 लाख में से 2.53 लाख का वेरिफिकेशन हुआ है। फलोदी में सबसे कम 69% और सर्वाधिक 86% वेरिफकेशन बालोतरा में हुआ है। राजसमंद- झालावाड़ में 84% से अधिक वेरिफिकेशन हुआ है। 31 दिसंबर तक सत्यापन जरूरी होता है। ऐसे दोबारा शुरू होगी पेंशन यदि पेंशनर का सत्यापन नहीं हुआ है तो उसे उपखंड अधिकारी या विकास अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा। पेंशन स्वीकृतिकर्ता अधिकारी पोर्टल SSP.Rajasthan.gov.in पर पेंशनर का पीपीओ नंबर दर्ज कर रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त कर भौतिक सत्यापन करेगा। इसके बाद पेंशन दोबारा शुरू हो सकेगी।


