बैकुंठपुर | कोरिया जिला मुख्यालय के समीप ग्राम बंजारीडांड में एक कम्प्यूटर व मोबाइल सर्विस सेंटर (लोक सेवा केंद्र) को शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। घटना 17-18 दिसंबर की मध्य रात्रि की है। संचालक धर्मेंद्र साहू के अनुसार, इस अग्निकांड में कीमती उपकरण जलने से उन्हें 5.44 लाख का नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में पुलिस ने शॉर्ट सर्किट की संभावना को नकारते हुए इसे जानबूझकर की गई आगजनी बताया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।


