हिमाचल में 16 जनवरी से बर्फबारी:वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, शिमला के तापमान में 5.3 का उछाल, 8.8 डिग्री पहुंचा

हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कई भागों में बीती रात तापमान में भारी उछाल आया है। रिकांगपियो का पारा 24 घंटे में 6.3 डिग्री के उछाल के साथ 6.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। शिमला का पारा भी बीती रात में 5.3 डिग्री के उछाल के साथ 8.8 डिग्री पहुंच गया। अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल आया है। वहीं बरठी, बिलासपुर, मंडी, ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर के कुछ भागों में रात और सुबह के वक्त शीतलहर महसूस की गई। पांवटा साहिब और सुंदरनगर में सुबह के वक्त कोहरा भी छाया रहा। इससे मैदानी इलाकों में बीती रात ठंडी बीती। वहीं मौसम विभाग ने (IMD) ने 16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने का पूर्वानुमान लगाया है। इसका असर अगले 96 घंटे तक देखने को मिलेगा। इसके चलते, प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। 4 जिलों में बर्फबारी के आसार IMD के अनुसार- चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इन इलाकों में तापमान पहले से ही शून्य से नीचे चल रहा है। बर्फबारी के बाद ठंड में और इजाफा होगा। वहीं, निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने शिमला, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में अगले तीन कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे सुबह 10 बजे तक कुछ जगह विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिर सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *