आर्य समाज मंदिर में किया हवन

जालंधर| मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज मंदिर में पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री और पंडित बुद्धदेव वेदालंकार ने यज्ञ करवाया। मुख्य यजमान इंद्रजीत आर्य रहे। पंडित सुरेंद्र आर्य ने भजन प्रस्तुत किए। आचार्य विनोद आर्य ने अपने प्रवचन में कहा कि हम सबको सदैव सत्कर्म करते रहने चाहिए। इमानदारी से जो हमें मिले, उसमें संतुष्ट होना चाहिए। यहां कोषाध्यक्ष जोगिंदर भंडारी, प्रधान अरविंद घई, डॉ. ऋषि आर्य, बलदेव मेहता, अजय सचदेवा, बालकृष्ण आर्य, विजय कुमार आर्य, शशि मेहता, सुदेश भंडारी, लता राय आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *