जालंधर| जेल में सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर किसान जत्थेबंदियों ने मोगा, रोपड़, दीनानगर, पटियाला समेत कई जगहों पर 3 घंटे तक टोल फ्री करवाए। अबोहर और मोगा में पुलिस द्वारा रोके जाने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दोनों जगह कई किसानों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई। दोपहर 4 बजे किसानों को रिहा कर दिया गया।


