छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा कामठी क्षेत्र के कियोस्क संचालक जन धन खातों की रि-केवाईसी प्रक्रिया कैंप लगाकर पूरी करा रहे हैं। प्रधानमंत्री जन धन योजना के 10 साल पूरा होने पर यह शिविर लगाया जा रहा है। इस मौके पर बताया गया कि जन धन खाता की केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। इससे बैंक खातों की जानकारी अपडेट रहेगी और खाताधारकों को बैंकिंग सेवाओं में कोई परेशानी नहीं होगी।


