डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ वाल्मीकि समाज ने पुलिस को दी शिकायत

अमृतसर | वाल्मीकि महिला अधिकार संगठन की चेयरपर्सन सिमरन भट्टी ने पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की है। यह विवाद 10 जनवरी को न्यू अमृतसर में धीयां दी लोहड़ी कार्यक्रम की एक फोटो को सोशल मीडिया पर गलत संदर्भ में साझा करने से शुरू हुआ है। शिकायतकर्ता सिमरन भट्टी ने बताया कि लोहड़ी को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें कांग्रेस नेता सौरभ मिट्ठू मदान, शशि गिल, लव आदिवासी और कुमार दर्शन समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे थे। समारोह के दौरान कांग्रेस के जिला प्रधान मिट्ठू मदान ने बहन संबोधित करते सम्मानपूर्वक बाजू पकड़कर मंच पर आगे आने के लिए कहा। जिसकी वीडियो बनी हुई थी। सिमरन भट्टी का आरोप है कि डॉ. नवजोत कौर और मिट्ठू मदान के बीच चल रही राजनीतिक रंजिश के कारण, डॉ. सिद्धू ने उस फोटो को अपने फेसबुक पेज ‘नवजोत सिद्धू टीम जलालाबाद’ पर वायरल कर दिया। पोस्ट में कथित तौर पर लिखा गया कि मिट्ठू मदान लोहड़ी के दौरान सरेआम महिला का हाथ पकड़ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *