एसएमएस हॉस्पिटल का मामला:रात 11 बजे ट्रॉमा के आईसीयू में भरा पानी, 14 मरीज शिफ्ट

एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में सोमवार रात 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पोलीट्रॉमा आईसीयू में पाइप लाइन लीकेज के कारण पानी भर गया। कड़ाके की ठंड के बीच फर्श पर पानी फैलते ही मरीज, परिजन और स्टाफ डर गया। स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती 14 गंभीर मरीजों को आनन-फानन में अन्य आईसीयू और वार्डों में शिफ्ट किया गया। अचानक फर्श पर पानी फैलता देखकर ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत अधिकारियों और पीडब्ल्यूडी विंग को सूचना दी। पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची और पाइप लीकेज को नियंत्रित किया। इसके बाद आईसीयू से पानी निकालने का काम शुरू किया गया। आईसीयू में पानी भरने से ठंड के मौसम में मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि समय रहते मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. बी. एल. यादव भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। “ट्रॉमा के आईसीयू में पाइप लीकेज से पानी भर गया था। समय रहते लीकेज ठीक कर दिया गया, किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं हुई।”
-डॉ. दीपक माहेश्वरी, प्रिंसिपल, SMS

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *